लाइव न्यूज़ :

Dehradun Rape: 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ तनाव, अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2024 13:21 IST

Dehradun Rape: युवती आरोपी के साथ रायपुर में गाड़ी में मिली। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार को कुड्डुवाला के निकट जंगल में हुई।आरोपी की पहचान वाहन चालक अभिषेक के रूप में हुई है और दोनों एक साल से जानते हैं।

Dehradun Rape: देहरादून में एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के बाद तनाव फैल गया और रायपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय मुस्लिम युवती के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी हिंदू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रायपुर थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार को कुड्डुवाला के निकट जंगल में हुई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वाहन चालक अभिषेक के रूप में हुई है और वे दोनों एक दूसरे को एक साल से जानते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता ने पूरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं लगा तो उन्होंने रायवाला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हालांकि, शाम को युवती आरोपी के साथ रायपुर इलाके में उसकी गाड़ी में मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार ने दावा किया है कि पीड़िता नाबालिग है और अपराध पूर्वनियोजित तरीके से किया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच की गई है और बयान दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली