लाइव न्यूज़ :

Dehradun-Nainital Highway: दूल्हा-दुल्हन समेत 7 की मौत, खुशी घर में मातम?, कार ने टैंपू को मारी टक्कर, झारखंड में निकाह के बाद परिवार के साथ लौट रहे थे घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 11:53 IST

Dehradun-Nainital Highway: पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी़ गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देटैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है।मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे।

Dehradun-Nainital Highway: बिजनौर जिले में देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार ने एक टैंपू को टक्कर मार दी जिससे एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर धामपुर थाने के निकट शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कार ने एक टैंपू से आगे निकलने के प्रयास में उसे पीछे से तेज टक्कर मार दी जिससे टैंपू काफी ऊंचा उछलकर बिजली के एक खंभे से टकरा गया। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर लगने से टैंपू में सवार चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी़ गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा, दूल्हे के पिता खुर्शीद (65), खुर्शीद के साढू मुमताज (45), मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है।

पुलिस ने बताया कि ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और वहां से एक टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे। झा ने बताया कि कार सवार सोहेल और अमन बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या, हादसे का कारण घना कोहरा प्रतीत होता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली