लाइव न्यूज़ :

देहरादून: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप मामले में बोर्डिंग स्कूल के डायरेक्टर व प्रिंसिपल समेत 9 लोग गिरफ्तार

By धीरज पाल | Updated: September 18, 2018 10:21 IST

Dehradun Boarding School Gangrape case Updates:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामले में नया खुलासा सामने आया है। इस मामले में बोर्डिंग स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल सहित 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा 4 नाबालिग छात्रों पर गैंगरेप का आरोप लगा है।

Open in App

देहरादून, 18 सितंबर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में नया खुलासा सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बोर्डिंग स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 नाबालिग को भी किया है। मालूम हो कि दून में बोर्डिंग स्कूल की 10वीं की छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने से छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया था। इस ममामले में स्कूल के कुछ सीनीयर्स है जिनपर छात्रा ने आरोप लगाया है। इस बात की खबर जब पुलिस प्रशासन तक गई तो एसएसपी इसकी सख्त जांच करने में जुटे हैं। 

जानिए क्या था मामला 

यह घटना दून के एक बोर्डिंग स्कूल की है। यह बोर्डिंग स्कूल ग्रामीण इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि 14  पीड़िता और उसकी एक बड़ी बहन बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती है। मां-बाप से दूर ये बच्चियां हॉस्टल में रहती है। अचानक से छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने की बात वह अपने माता पिता से न कहकर अपनी बड़ी बहन को बताया। क्योंकि मां-बाप से लड़ाईयों की वजह से वो हॉस्टल में मिलने नहीं आते थे। यह मामला 14 अगस्त को बताया जा रहा है। एक महीने के बाद तबियत खराब होने से इस बात का खुलासा हुआ।  

स्कूल प्रबंधन ने मामला दबान की कोशिश 

वहीं, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को जब यह बात पता चली तो बदनामी से बचने के लिए मामले को भरकस दबाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा चुपचाप छात्रा को गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। यह दबाव स्कूल प्रशासन 1 महीने से बना रहा है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से छात्रा के नाम बताए जा रहे छात्रों का पता लगा लिया है। पुलिस ने बताया कि वे सभी छात्र इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

3 से 4 छात्रों पर लगा था आरोप

इससे पहले जांच में पता चला कि पीड़िता पिछले एक महीने से गर्भवती है। इस मामले की जांच करने हॉस्टल पहुंची टीम ने सारी जानकारी इकठ्ठा की। इसके अलावा पुलिस और बाल कल्याण समिति ने हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ क। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कक्षा 12वीं के तीन-चार छात्रों पर दुराचार का आरोप लगाया है। घटना दून के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल (कक्षा एक से 12 तक) की है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइमरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद