लाइव न्यूज़ :

142 देश खत्म कर चुके हैं मौत की सजा का प्रावधान, जानें किस देश में कैसे दिया जाता है मृत्युदंड

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 3, 2019 14:35 IST

56 देशों में मौत की सजा के कानूनों को बरकरार रखा गया है और मौत की सजा देते भी हैं या उनके द्वारा इसे खत्म करने की घोषणा नहीं की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसात देशों में मौत की सजा अपवाद स्वरूप है जिसे असाधारण परिस्थितियों में गंभीर अपराध के लिए दिया जा सकता है। जैसे कि युद्ध के दौरान की स्थिति।29 देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा का प्रावधान है लेकिन इनमें से किसी ने करीब दशक से इसका इस्तेमाल नहीं किया है। 

किसी को जान से मार देना हिंसा है लेकिन जब यह न्यायालय के आदेश पर न्याय के लिए की जाती है तो मृत्युदंड कहलाती है। मृत्युदंड को लेकर भारत में एक ही प्रावधान है फांसी लेकिन दुनिया के कितने देश यह तरीका अपनाते हैं यह बड़ा सवाल है। फांसी के अलावा और किन-किन तरीकों से दुनिया में मौत की सजा देने का प्रावधान है, यह सवाल भी बर्बस ही जेहन में उठता है जब इस बारे में बात होती है। अभी बात हैदराबाद की एक महिला पशुचिकित्सक की हो रही है, जिसे कुछ दरिंदों ने बलात्कार के बाद जलाकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को दबोचा है। अब देशभर से आरोपियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग उठ रही है। 

मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली लंदन की एक संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के हवाले से पिछले वर्ष अक्टूबर में बीबीसी ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसमें कहा गया था कि 106 देशों में कानूनन मौत की सजा देने की अनुमति नहीं है। हालांकि, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि 170 देशों ने या तो मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है या इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। 

एमनेस्टी इंटरनेशनल के आंकड़ों के मुताबिक, सात देशों में मौत की सजा अपवाद स्वरूप है जिसे असाधारण परिस्थितियों में गंभीर अपराध के लिए दिया जा सकता है। जैसे कि युद्ध के दौरान की स्थिति।

29 देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा का प्रावधान है लेकिन इनमें से किसी ने करीब दशक से इसका इस्तेमाल नहीं किया है। 

56 देशों में मौत की सजा के कानूनों को बरकरार रखा गया है और मौत की सजा देते भी हैं या उनके द्वारा इसे खत्म करने की घोषणा नहीं की गई है। 

वहीं, अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन देश ऐसे जहां यह सजा आज भी सिर कलम करके दी जाती है। 

भारत, मलेशिया, बारबाडोस, बोत्सवाना, तंजानिया, जाम्बिया, जिंबाब्वे और दक्षिण कोरिया में फांसी ही मृत्युदंड के लिए दी जाती है। 

अफगानिस्तान और सूडान में गोली मारकर, फांसी देकर या पत्थर मारकर मौत की सजा दी जाती है। 

बांग्लादेश, केमरून, सीरिया, युगांडा, कुवैत, ईरान और मिस्र में गोली मारकर और फांसी देकर यह सजा दी जाती है। 

यमन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, थाइलैंड, बहरीन, चिली, इंडोनेशिया, घाना, अर्मीनिया में गोली मारकर मौत की सजा दी जाती है।

चीन में जहरीला इंजेक्शन और गोली मारकर यह सजा दी जाती है। 

फिलीपींस में इंजेक्शन देकर यह सजा दी जाती है। 

अमेरिका में बिजली का करंट देकर, गैस के द्वारा, फांसी देकर या गोली मारकर मौत की सजा दी जाती है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!