लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लापता परिवार के पांच सदस्यों का शव 7 दिन बाद नदी से हुआ बरामद

By भाषा | Updated: July 27, 2020 07:46 IST

तलाश अभियान के दौरान सबसे पहले मोहन लाल का शव रामनगर में काघोट नदी से बरामद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को आठ वर्षीय बेटी उजा और चार साल के बेटे का शव बरामद किया गया।रविवार शाम मोहन लाल की पत्नी रेखा देवी और बेटे महेश का शव किशनपुर मनवाल और झज्जर कोटली के दोहा इलाके से बरामद किया गया।मोहन लाल, पत्नी और तीन बच्चों के साथ 20 जुलाई को रामनगर के लंगा से उधमपुर के लिए निकला था, तभी से गायब था।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 20 जुलाई से लापता एक परिवार के पांच सदस्यों का शव उधमपुर में एक नदी से बरामद किया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि रामनगर तहसील के जंडेरारी इलाके के रहने वाले भगत राम की शिकायत के मुताबिक उनका बेटा मोहन लाल, पत्नी और तीन बच्चों के साथ 20 जुलाई को रामनगर के लंगा से उधमपुर के लिए निकला था।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सबसे पहले मोहन लाल का शव रामनगर में काघोट नदी से बरामद किया गया।

बाद में शनिवार को आठ वर्षीय बेटी उजा और चार साल के बेटे का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चार दिनों के तलाश अभियान के बाद रविवार शाम मोहन लाल की पत्नी रेखा देवी और बेटे महेश का शव किशनपुर मनवाल और झज्जर कोटली के दोहा इलाके से बरामद किया गया, जो घटनास्थल से करीब 50-55 किलोमीटर दूर है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहत्याकांडकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना