लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटकता हुआ मिला व्यक्ति का शव, इस वजह से डिप्रेशन में था शख्स

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:49 IST

मौके से मिले सुइसाइड नोट से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों के कारण वह डिप्रेशन में था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, उन्हें 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली।मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था।प्राथमिक जांच के अनुसार, उसे शराब पीने की आदत थी और पत्नी बच्चों के अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन में था।

नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सहायकों के लिए बने आवास में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था और उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची को उसने प्रकाश को फांसी से लटका हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से मिले सुइसाइड नोट से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों के कारण वह डिप्रेशन में था।

प्राथमिक जांच के अनुसार, उसे शराब पीने की आदत थी और पत्नी बच्चों के अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन में था।  

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!