लाइव न्यूज़ :

कोहली की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी पर DCW ने लिया स्वतः संज्ञान

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2021 15:28 IST

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से उन्हें प्राथमिकी की एक प्रति, पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण, कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 8 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस से 8 नवंबर तक मांगी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्टअंजान ट्रोलर्स द्वारा कोहली-अनुष्का को मिली थी ऑनलाइन थमकी

दिल्ली महिला आयोग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी देने की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से उन्हें प्राथमिकी की एक प्रति, पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण, कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 8 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।

दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद कप्तान कोहली सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर थे। ट्विटर पर एक अनजान अकाउंट से विराट और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की 9 साल की बेटी को रेप की धमकी मिली। यह ट्वीट किसने किया है इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल इस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। विराट कोहली और उनके परिवार के लिए की गई आपत्तिजनक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग विराट के समर्थन में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक खास समुदाय से होने के लिए निशाना बनाया जा रहा था। इस पर कप्तान कोहली ने उनका बचाव किया था। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने  शमी का बचाव करने पर विराट कोहली पर हमला किया था। विराट कोहली का कहना था कि धर्म जाति और मजहब को लेकर कमेंट करना उचित नहीं है। बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ दस विकटों से हार गई थी। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 

टॅग्स :विराट कोहलीस्वाति मालीवालअनुष्का शर्मादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह