लाइव न्यूज़ :

जबरन वसूली के आरोप में दाऊद का पूर्व सहयोगी तारिक परवीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 9, 2020 20:31 IST

पुलिस ने बताया कि भायखला के रहने वाले एक बिल्डर ने पिछले साल दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि लकड़वाला उससे जबरन पैसे मांग रहा है। उन्होंने बताया कि लकड़वाला से पूछताछ के दौरान जबरन वसूली करने में फर्नीचरवाला की भूमिका का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देयहां पाया गया कि फर्नीचरवाला विदेश में रहकर लकड़वाला को गिरोह चलाने में मदद कर रहा है।पुलिस के मुताबिक फर्नीचरवाला को पिछले महीने मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इ्ब्राहिम के पूर्व सहयोगी तारिक परवीन को एक कारोबारी से जबरन वसूली करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परवीन को दक्षिण मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त संतोष रस्तोगी ने बताया, ‘‘ एमआरए मार्ग पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद हमने परवीन को आज गिरफ्तार किया। एक कारोबारी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने प्राथमिकी में दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी एजाज लकड़वाला और सलीम फर्नीचरवाला उर्फ सलीम महाराज का नाम भी बतौर आरोपी दर्ज किया है।’’ रस्तोगी ने बताया,‘‘लकड़वाला और फर्नीचरवाला पहले से हमारे हिरासत में है।’’ लकड़वाला (50) के खिलाफ मुंबई में 25 मामले दर्ज हैं और आठ जनवरी को उसे बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि भायखला के रहने वाले एक बिल्डर ने पिछले साल दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि लकड़वाला उससे जबरन पैसे मांग रहा है। उन्होंने बताया कि लकड़वाला से पूछताछ के दौरान जबरन वसूली करने में फर्नीचरवाला की भूमिका का पता चला।

यहां पाया गया कि फर्नीचरवाला विदेश में रहकर लकड़वाला को गिरोह चलाने में मदद कर रहा है। पुलिस के मुताबिक फर्नीचरवाला को पिछले महीने मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत