लाइव न्यूज़ :

"योगी जी, मैं जिंदा हूं", बूढ़ी मां ने CM को बताई बेटी की ओछी हरकत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:07 IST

महिला हाथ में एक पेपर में 'योगी जी मैं जिंदा हूं' लिखकर विकास भवन के बाहर गेट पर खड़ी रहती है...

Open in App

'मेरे जिंदा रहते ही मुझे मेरी बेटियों ने प्रोपर्टी के लिए मार दिया' एक बूढ़ी मां रोते हुए जब यह फरियाद लेकर यूपी के आगरा पुलिस स्टेशन में पहुंची तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। असल में आगरा ताजनगरी के फतेहाबाद में 70 साल की बुजुर्ग महिला सरकारी दस्तावेजों में मृत हैं। खूद को जिंदा साबित करने के लिए यह महिला दिन-रात सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटते-काटते थक गई है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। 

महिला हाथ में एक पेपर में 'योगी जी मैं जिंदा हूं' लिखकर विकास भवन के बाहर गेट पर खड़ी रहती है। यह पूरा मामला जब जिला परियोजना अधिकारी को पता चला तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ निश्चित तौर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग महिला का कहना है कि यह सारी हरकत उनकी सौतेली बेटियों की है। इस महिला का नाम रामबेटी है। इनके पति का नाम ख्यालीराम है। महिला ने बताया कि उनके पति ने दो शादियां की थी। दूसरी पत्नी का नाम बिट्टा देवी है। जब 8 दिसंबर 2016 को बिट्टा देवी की मौत हो गई तो पति के जमीन और प्रोपर्टी को हड़पने के लिए सौतेली बेटियों से प्लानिंग के तहत स्थानिय अधिकारियों के मदद से रामबेटी का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवा लिया। जबकि बिट्टा देवी को की असल में मर चुकी हैं वो सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा है। रामबेटी ने आगे बताया कि उन्हें मृत घोषि‍त कर सौतेली बेटियों ने फर्जी वसीयत बनवाई और उसी को लगाकर जमीन और लाखों पर कब्जा कर लिया। 

टॅग्स :क्राइमयूपी क्राइमग्राउंड डिस्पयूट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये