लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गंभीर रूप से घायल, युवकों पर टूट पडे़ और लाठी डंडा से पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2021 19:09 IST

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना इलाके के माउबेहट गांव का मामला है.दोनों घायलों को तत्काल दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर घटना कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना इलाके के माउबेहट गांव में प्रेम संबंध को लेकर एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में गांव के लोगों ने तीन युवकों को बुरी तरह पीटा.

जिसमें एक युवक मिथिलेश झा के पुत्र लालबाबू झा (18) की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि विनोद मिश्र के पुत्र राहुल भास्कर (24) एवं लाल झा के पुत्र शैलेश झा (25) जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इस घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल भास्कर की स्थिति को नाजुक बताते हुए पटना रेफर कर दिया गया है.

घटना की सूचना मिलने के साथ सिटी एसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया.पीडित परिवार के लोगों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर घटना कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि माउबेहट गांव के लड़के के साथ रसीदपुर गांव की लड़की का प्रेम-प्रसंग पहले से चल रहा था. 31 अक्टूबर को लड़की के भाई एवं लड़की के प्रेमी माउबेहट गांव के लड़के के साथ झड़प हुई थी. इसके बाद माउबेहट गांव के कुछ युवक परौल चौक पर पहुंच गए.

इसकी भनक लड़की पक्ष के लोगों को लग गई. इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों के साथ ग्रामीण भी माउबेहट के युवकों पर टूट पडे़ और लाठी डंडा से पीट-पीटकर तीनों युवकों को अधमरा कर दिया. इस घटना के दौरान एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. वैसे इस मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बेनीपुर के पुलिस उपाधीक्षक डा. कुमार सुमित ने कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग को लेकर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना से जुडे़ आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई