15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2026 16:30 IST2026-04-08T16:29:03+5:302026-04-08T16:30:20+5:30

15 फरवरी को बहनोई के बेटे की शादी में दोनों के बीच नजदीकियों की चिंगारी भड़की, जो धीरे-धीरे खतरनाक आग में बदल गई।

Darbhanga spark February 15th Priyanka Devi mother 2 absconded her 56-year-old brother-in-law Dhanik Lal Yadav taking jewellery, cash and mobile worth Rs 4 lakh | 15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

सांकेतिक फोटो

Highlights शातिर गिरोह वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है।इश्क की साजिश की स्क्रिप्ट एक शादी समारोह में लिखी गई थी।घर में तनाव, तकरार का सिलसिला शुरू हो गया।

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, दो बच्चों की मां(29) ने अपने ही पति के बहनोई(56) के साथ फरार हो गई। इस घटना से पूरा गांव हैरान और शर्मसार हो गया। पीड़ित पति दिनेश कुमार यादव का कहना है कि उनकी पत्नी प्रियंका देवी न सिर्फ बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार हुई, बल्कि जाते-जाते घर से करीब 4 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल ले गई। ऐसे रफूचक्कर हुई जैसे कोई शातिर गिरोह वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है।

बताया जाता है कि इस इश्क की साजिश की स्क्रिप्ट एक शादी समारोह में लिखी गई थी। 15 फरवरी को बहनोई के बेटे की शादी में दोनों के बीच नजदीकियों की चिंगारी भड़की, जो धीरे-धीरे खतरनाक आग में बदल गई। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदलने लगा घर में तनाव, तकरार और तकरार का सिलसिला शुरू हो गया।

पति जब पत्नी को मायके से वापस लाने गया तो उसने आने से साफ इनकार कर दिया। पंचायत बैठी, समझौते हुए, लेकिन दिल का खेल कानून और समाज के उसूलों से कहीं आगे निकल चुका था। आखिरकार, प्रियंका अपने ही बच्चों को छोड़कर मायके चली गई और फिर एक दिन बहनोई संग गायब हो गई।

अब इस पूरे मामले को लोग इश्क नहीं बल्कि प्लान्ड क्राइम बता रहे हैं। सवाल उठ रहा है क्या यह सिर्फ मोहब्बत थी या सोची-समझी साजिश? क्योंकि जिस तरह से जेवर और नकदी साथ ले जाई गई, वह किसी अपराधी दिमाग की ओर इशारा करता है।

उधर, पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उसे इलाके की सीमा का हवाला देकर टाल दिया गया जैसे कानून भी इस रिश्तों के क्राइम ड्रामा को समझने में उलझ गया हो। पति का कहना है कि अगर पत्नी जल्द लौट आए तो वह उसे अपनाने को तैयार है वरना वक्त के साथ दरवाजे भी बंद हो जाएंगे।

Web Title: Darbhanga spark February 15th Priyanka Devi mother 2 absconded her 56-year-old brother-in-law Dhanik Lal Yadav taking jewellery, cash and mobile worth Rs 4 lakh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे