लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः नींबू के बाद पपीता ने ली जान, भतीजा ने चाची को चाकू मारकर हत्या की, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2022 18:00 IST

मृतक महिला ने एक पपीता का पेड़ लगाया और सुरक्षा के लिए ईंटों का घेरा बना दिया. जिसको लेकर रवि की मां के साथ विवाद हो गया. जब रवि को इस बात पता चला तो वह अपनी चाची के साथ मारपीट करने लगा और आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक महिला की पहचान विभा देवी के रूप में हुई है. हत्या का आरोपी उसका सगा भतीजा रवि  बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पटनाः बिहार में नींबू के लिए हुई हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब पपीते के लिए हत्या किए जाने का मामला सामने आई है. घटना दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर वार्ड की है, जहां पपीता को लेकर विवाहिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.

 

मृतक महिला की पहचान विभा देवी के रूप में हुई है. हत्या का आरोपी उसका सगा भतीजा रवि  बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यहां बता दें कि कुछ दिन पहले मोतिहारी में सास-ननद ने मिलकर नींबू तोड़ने पर विवाहिता की हत्या कर दी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला ने एक पपीता का पेड़ लगाया और सुरक्षा के लिए ईंटों का घेरा बना दिया. जिसको लेकर रवि की मां के साथ विवाद हो गया. जब रवि को इस बात पता चला तो वह अपनी चाची के साथ मारपीट करने लगा और आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद भतीजी प्रियंका ने बताया कि चचेरे भाई रवि ने सबसे छोटी चाची विभा को चाकू मारकर मेरे आंखों के सामने ही हत्या कर दी. छोटी चाची और बड़ी मां के बीच पपीता का पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुआ. जिसके बाद आवेश में आकर रवि भैया ने चाची को चाकू मार दी और फरार हो गए.

चाकू से किये गये हमले से विभा देवी बुरी तरह घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आरोपी रवि बागमती नदी से पार कर फरार हो गया. मृतक महिला के परिजनों मे घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया.

पुलिस आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है. पुलिस के अनुसार आरोपी रवि आपराधिक छवि का व्यक्ति है. वह शराब बेचने का अवैध धंधा भी करता है. वह किसी को भी मारने और हत्या करने की धमकी देता रहता था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने मेम जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर