Darbhanga Kamla River: कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल, नाव में कुल 13 लोग सवार थे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2023 20:05 IST2023-09-06T20:01:32+5:302023-09-06T20:05:53+5:30

Darbhanga Kamla River: पहचान जगतरणी देवी (55), सोनाली कुमारी(13), कल्पना कुमारी(12), पुलपरी देवी( 60) और सोनिया कुमारी(11) के रूप में हुई है।

Darbhanga Kamla River bihar 5 people died due boat capsize two women three children among dead total 13 people boat | Darbhanga Kamla River: कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल, नाव में कुल 13 लोग सवार थे

file photo

Highlights स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुमार ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। बुधवार शाम कमला नदी में यात्रियों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाकी 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत पंचायत हादसा झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर में कमला नदी में नाव के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुमार ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। 

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कमला नदी में यात्रियों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस नाव में कुल 13 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बाकी 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान जगतरणी देवी (55), सोनाली कुमारी(13), कल्पना कुमारी(12), पुलपरी देवी( 60) और सोनिया कुमारी(11) के रूप में हुई है।

मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना झाझरा और गढेहपूरा के बीच शाहपुर चौर के पास की है। ग्रामीणों की मदद से 5 शव को नदी के बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि मौसम खराब रहने के कारण अचानक आई आंधी-तूफान के कारण नाव अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई।

घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Web Title: Darbhanga Kamla River bihar 5 people died due boat capsize two women three children among dead total 13 people boat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे