लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद में दबंगों ने चार को जलाया था जिंदा, पटना पीएमसीएच में गर्भवती बहन और भाई की मौत, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2022 19:30 IST

10 फरवरी को भूमाफिया ने दरभंगा के गिरिंद्र मोहन रोड स्थित बंगला नंबर चार पर कब्जा करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 8 अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था.मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.टीम ने घटनास्थल पर जाकर सैंपल इकट्ठा किया और जांच के लिए भेजा था.

पटनाः बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद में चार लोगों को जिंदा जला देने के बाद बुरी तरह झुलसे भाई व बहन की आज पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई. गर्भवती बहन के पेट में पल रहे बच्चे की मौत घटना के दूसरे दिन ही हो गई थी.

 

आज सुबह पिंकी झा की मौत हुई और उसके थोड़ी देर बाद भाई संजय झा की भी मौत हो गई. इस ट्रिपल मर्डर केस से पूरा शहर हिल गया है. इस घटना के विरोध में एमएसयू नामक संगठन ने 17 फरवरी को दरभंगा बंद का एलान किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को भूमाफिया ने दरभंगा के गिरिंद्र मोहन रोड स्थित बंगला नंबर चार पर कब्जा करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था.

घर को बुल्डोजर से तोड़ने के क्रम में परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था. इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी काफी सवाल उठा था. मुख्य आरोपी शिव कुमार झा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड से जुडे़ 8 अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था.

मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अब तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई, जिसमें से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरभंगा के प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने यह जानकारी दी. इससे पहले इस केस में शनिवार को मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जाकर सैंपल इकट्ठा किया और जांच के लिए भेजा था.

एफएसएल के अधिकारियों ने सैंपल के रूप में घटनास्थल से बुलडोजर के द्वारा ढहाए गए मकान के टुकडे़, जले हुए कपडे़ इकट्ठा कर आगे जांच के लिए भेजा है.थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब 20 से 25 की संख्या में आए भू माफियाओं ने संजय झा नामक व्यक्ति के मकान को जबरन बुलडोजर से ढहाने की कोशिश की थी.

इसके बाद घर को आग लगा दिया था. आग लगाकर जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश में घर के तीन सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि एक हल्के रूप से झुलसे थे. संजय और उनकी गर्भवती बहन पिंकी बुरी तरह झुलस गईं.

डीएमसीएच में भर्ती करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था. जहां आज इन दोनों ही भाई बहन की मौत हो गई. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड स्थित एक मकान और जमीन की दावेदारी का मामला पटना हाईकोर्ट में चल रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली