लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो बच्चों की मौत, महिला और दो और बच्चे झुलसे, स्थिति नाजुक, 10 घर जलकर राख

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2022 17:20 IST

बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना इलाके के नारायणपुर गांव का मामला है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अगलगी में करीब 10 घर जलकर राख हो गए. 

Open in App
ठळक मुद्देजख्मी को बाहर निकाला गया और स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया.अनुमान के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है.घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना इलाके के नारायणपुर गांव में आज सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में धमाके से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे झुलग गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अगलगी में करीब 10 घर जलकर राख हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. आग पर अब काबू पा लिया गया है. वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

मृतक बच्चे एक ही परिवार के हैं. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय मौसम कुमारी, 8 वर्षीय मेहर कुमारी के रूप में हुई. गैस सिलेंडर में आग कैसे लगी इसका पता भी अभी नहीं चल सका है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. किसी तरह जख्मी को बाहर निकाला गया और स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया. एक अनुमान के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली