लाइव न्यूज़ :

Darbhanga case: मौलाना साहब से औलाद की चाहत में झाड़-फूंक कराने गई महिला बगैर पति दो माह की गर्भवती?, पीड़िता के हसबैंड दिल्ली में, बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2024 18:34 IST

Darbhanga case: महिला दो माह की गर्भवती निकली तो बवाल मच गया, क्योंकि महिला का पति पिछले 6 महीनों से दिल्ली में रह कर मजदूरी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार महिला अपने सास के साथ मौलाना के पास पहुंची।महिला और मौलाना का अकेले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ।नजदीकियां बढ़ी और मौलाना उस महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

Darbhanga case:बिहार के दरभंगा से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है, जहां एक महिला के पति पिछले कई महीनों से राज्य से बाहर रहने के बावजूद गर्भवती हो गई। उसके बाद इलाके में बवाल मच गया। दरअसल, मौलाना झाड़ फूक के नाम पर उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब पति को यह पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है। जबकि वह दिल्ली में था और पत्नी दो माह की गर्भवती हो गई। बताया जाता है कि महिला की शादी कई साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं हुआ। संतान की चाहत में महिला मौलाना आलमगीर के संपर्क में आई। पहली बार महिला अपने सास के साथ मौलाना के पास पहुंची। लेकिन उसके बाद महिला और मौलाना का अकेले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ।

धीरे-धीरे दोनों को बीच नजदीकियां बढ़ी और मौलाना उस महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। जब महिला दो माह की गर्भवती निकली तो बवाल मच गया, क्योंकि महिला का पति पिछले 6 महीनों से दिल्ली में रह कर मजदूरी कर रहा है। इसके बाद परिवार वालों ने उस महिला को घर से निकाल दिया।

जिसके बाद महिला नेहरा थाना में मौलाना की शिकायत लेकर पहुंच गई। महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने मौलाना आलमगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नेहरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। झाड़ फूंक के नाम पर उसने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

मौलाना दरभंगा के बाजितपुर थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी मौलाना नेहरा हाट चौक पर किराए के मकान में रहता था और झाड़- फूंक का कारोबार चलाता था। महिला मौलाना के पास गई थी बच्चे की चाहत को लेकर। उसे यकीन था कि मौलाना साहब के तबरूक से औलाद पैदा होगी। लेकिन मौलाना साहब ने बगैर पति से संबध स्थापित किए बिना ही उसे गर्भवती बना दिया। इस घटना में पीड़िता को उसके परिवार वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली