8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, सड़क पर उतरे लोग, जाम और आग लगाई?, आरोपी विकास महतो अरेस्ट, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 18:53 IST2026-02-08T18:51:54+5:302026-02-08T18:53:02+5:30

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि दुखद घटना है। सरकार हर तरीके से तत्पर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और समुचित न्याय मिलेगा।

Darbhanga 8-year-old girl raped murdered people took streets blocked roads set fires Video SSP Jagunath Reddy says situation is peaceful now see video | 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, सड़क पर उतरे लोग, जाम और आग लगाई?, आरोपी विकास महतो अरेस्ट, वीडियो

photo-ani

Highlightsअदालत से मामले की सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध करेंगे। पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की।घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दी गई।

दरभंगाः बिहार के दरभंगा में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा है। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में दरभंगा एसएसपी जगनाथ रेड्डी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह बेहद गंभीर अपराध है। हम अदालत से मामले की सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध करेंगे।

आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे। जनता ने आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की, जो कानून के अनुसार संभव नहीं है, और गुस्से में आकर उन्होंने पत्थरबाजी की, अब स्थिति शांतिपूर्ण है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि दुखद घटना है। सरकार हर तरीके से तत्पर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और समुचित न्याय मिलेगा।

बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित पटवा पोखर इलाके में घटी एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बीच रोड पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। इसके साथ ही पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की।

लेकिन बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। मजबूरन पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी विकास महतो (22) पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही एफएसएल की टीम मौके पर जांच करने में जुट गई। बताया जाता है कि बच्ची शाम को घर से बाहर तालाब किनारे दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो उस बच्ची को जबर्दस्ती खींचकर अंधेरे में ले गया था।

परिजन शाम से ही काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन बच्ची नहीं मिल रही थी। देर रात इलाके के कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा ने जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मामा ने लोगों को बुलाया तो देखा कि पास के दिवार पर काफी खून पड़ा हुआ था। घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। बच्ची के साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास को पहचान लिया और बताया कि वही बच्ची को खींचकर अपने साथ ले गया था। पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सैंपल जुटाया गया। घटना को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है।

इधर, घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Web Title: Darbhanga 8-year-old girl raped murdered people took streets blocked roads set fires Video SSP Jagunath Reddy says situation is peaceful now see video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे