लाइव न्यूज़ :

30 साल की महिला के बाल काटकर सरेआम घुमाया, सनकी पति ने पत्नी पर युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2022 15:01 IST

बिहार में कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के पकाही झझरा पंचायत के छपकाही गांव का मामला है. दरभंगा के एसएसपी ने पूरे मामले की छानबीन का आदेश दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.महिला को लोग पहले गांव में घुमाते हैं फिर उसे गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया.

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान से हैवानियत की एक और तस्वीर सामने आई है. जहां एक महिला पर वेश्यावृति का आरोप लगा उसे तालिबानी सजा दी गई. महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है.

 

 30 साल उम्र की एक महिला को बाल काट कर सरेआम जुलूस के शक्ल में घुमाया जा रहा है. महिला का आधा चेहरा काले रंग से जबकि शेष आधा चेहरा सफेद रंग से रंगा गया है.वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है. युवक उस महिला का हाथ पकड़ कर गांव की गलियों में घुमा रहा है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला पर तरह-तरह की फब्तियां कसते हुए सीटी बजा रही है.

घटना कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के पकाही झझरा पंचायत के छपकाही गांव की बताई जा रही है. यहां एक सनकी पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर किसी युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है. वीडियो में महिला के सिर का बाल गांव के लोगों ने काट दिया गया है. महिला को लोग पहले गांव में घुमाते हैं फिर उसे गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया.

यदि इस बीच कोई पूछता है कि क्या कसूर है तो युवक महिला को वेश्या कह संबोधित करता है. ये पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में डाल दिया जिसके बाद से ये काफी वायरल है. बताया जाता है कि इस पूरे मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें इस कांड को दबा दिया गया. महिला उसी गांव की बहू है और उसको चरित्रहीन बताकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

पूरे मामले में चौकीदार स्तर से लेकर थाना स्तर तक जानकारी होने की बात कही जा रही है. लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. हालांकि, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दरभंगा के एसएसपी ने पूरे मामले की छानबीन का आदेश दिया है.

इसके बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. बता दें कि बिहार में यह पहला मौका नहीं है जब नारी की अस्मिता को इस प्रकार से सरेआम नीलाम किया गया हो. दरभंगा में ठीक दो दिन पहले जमीनी विवाद में एक महिला को उसने घर में जिंदा जला दिया गया था. उसके बाद आज वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस की नींद उड़ा दी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा