लाइव न्यूज़ :

Dantewada Assembly seat: देहरादून में पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पुत्री 22 वर्षीया दीपा ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या?, सुसाइड नोट नहीं मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 12:57 IST

Dantewada Assembly seat: पुलिस ने दीपा को पंखे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलने पर मंडावी के परिजन देहरादून पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया। दीपा के पिता भीमा मंडावी 2019 में नक्सलियों के हमले में मारे गए थे।

देहरादूनः छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पुत्री ने यहां पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की शाम को हुई जब यहां के करनपुर क्षेत्र में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही 22 वर्षीया दीपा मंडावी का शव पंखे से लटका मिला । पुलिस ने बताया कि पेइंग गेस्ट रूम में मंडावी के साथ रहने वाली उसकी सहेली जब कहीं से वापस आयी तो उसने उसे पंखे से लटकते पाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपा को पंखे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

घटना की सूचना मिलने पर मंडावी के परिजन देहरादून पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया। मंडावी देहरादून के एक संस्थान से फिजियोथेरेपी में स्नातक कर रही थी और तृतीय वर्ष की छात्रा थी। दीपा के पिता भीमा मंडावी 2019 में नक्सलियों के हमले में मारे गए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है । मंडावी के पास से आत्महत्या से पूर्व लिखा कोई नोट नहीं मिला है । डालनवाला पुलिस थानाध्यक्ष मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है । उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़नक्सलउत्तराखण्डBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई