लाइव न्यूज़ :

4 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन नाबालिग सहित 9 लोग अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 14:08 IST

अधिकारी ने बताया कि यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन हाल में यह सामने उस वक्त आई जब लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध का एक वीडियो देखा।

Open in App
ठळक मुद्देफोन पर रिकॉर्ड कर लिया था और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया।नौ आरोपियों में से छह 20-22 साल की उम्र के हैं और तीन नाबालिग हैं।लड़की को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। लड़की दो महीने तक चुप रही।

डांगःगुजरात के डांग जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन हाल में यह सामने उस वक्त आई जब लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध का एक वीडियो देखा। उन्होंने कहा कि कथित कृत्य को एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पुलिस निरीक्षक एन एच सवसेता ने बताया कि अहवा तालुका में लड़की से सबसे पहले एक नाबालिग दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पड़ोसी गांव से उसके साथ घर वापस जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि लड़के के आठ अन्य दोस्त, जो रास्ते में इंतजार कर रहे थे, बाद में उसे जबरदस्ती पास के जंगल में ले गए, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि नौ आरोपियों में से छह 20-22 साल की उम्र के हैं और तीन नाबालिग हैं।

साथ ही बताया कि एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और कुछ लोगों को उस तरफ आते देख बाद में सारे दोस्त भाग गए। अधिकारी ने बताया, “जाने से पहले, उन्होंने लड़की को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। लड़की दो महीने तक चुप रही।

हाल में, उसके एक रिश्तेदार ने सामूहिक बलात्कार का वीडियो देखा और उसके परिजन को इसकी सूचना दी। बाद में वे पुलिस के पास गए और 23 दिसंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।” उन्होंने बताया, “सभी नौ आरोपियों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। तीनों नाबालिगों के अभिभावकों ने जमानत हासिल कर ली, जबकि छह लोगों को एक अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 376 (डी) (ए) (नाबालिग से सामूहिक बलात्कार), 506 (2) (आपराधिक धमकी), 120 (बी) (आपराधिक षड्यंत्र) और 114 (अपराध के वक्त अपराध को उकसाने वाले की उपस्थिति) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!