लाइव न्यूज़ :

दमोहः जादू-टोना करवाने के शक में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, कुएं का दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत और दर्जनों लोग हुए थे बीमार, शक के आधार पर मार डाला

By भाषा | Updated: August 7, 2022 16:03 IST

बांदकपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक बी एस हजारी ने रविवार को बताया कि करीब दो सप्ताह पहले खंचारी पटी गांव में एक कुएं का दूषित पानी पीने से दर्जनों लोग बीमार हुए थे, जिसमें से दो लोगों की बाद में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में गेंदाबाई पाल नाम की महिला भी शामिल थी। परिजनों को शक था कि उसके चचेरे भाइयों ने महिला पर कोई जादू-टोना करवाया है, जिससे उसकी मौत हुई है।बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था।

दमोहःमध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दो लोगों ने जादू-टोना करवाने के शक में एक युवक की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। यह घटना हिंडोरिया थाना क्षेत्र के खंचारी पटी गांव में शनिवार को हुई।

बांदकपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक बी एस हजारी ने रविवार को बताया कि करीब दो सप्ताह पहले खंचारी पटी गांव में एक कुएं का दूषित पानी पीने से दर्जनों लोग बीमार हुए थे, जिसमें से दो लोगों की बाद में मौत हो गई थी। मृतकों में गेंदाबाई पाल नाम की महिला भी शामिल थी।

गेंदाबाई के परिजनों को शक था कि उसके चचेरे भाइयों ने महिला पर कोई जादू-टोना करवाया है, जिससे उसकी मौत हुई है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। हजारी के मुताबिक, शनिवार सुबह परम पाल और गेंदारानी का पति पर्वत पाल अपने चचेरे भाई मोहन पाल के पास पहुंचे और कहा कि रविवार को तेरहवीं है, जिसके लिए लकड़ी काटने चलना है, इसलिए साथ में चलो।

उन्होंने बताया कि मोहन कुल्हाड़ी लेकर अपने चचेरे भाइयों के साथ घर के पीछे बाड़े में गया और इसी दौरान पीछे खड़े परम और पर्वत ने कुल्हाड़ियों से मोहन की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हजारी के अनुसार, घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा