लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 28 वर्षीय जवान की शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला, 10वीं बटालियन के जवान ड्यूटी के दौरान खा रहे थे खाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 14:50 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी में स्थित पुलिस चौकी में तैनात 10वीं बटालियन के एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28) शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान खाना खा रहे थे, तभी बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दमोहः मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 28 वर्षीय एक जवान की शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात यहां कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी में स्थित पुलिस चौकी में तैनात 10वीं बटालियन के एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28) शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान खाना खा रहे थे, तभी बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई।

एएसपी के मुताबिक, एसएएफ जवान ने बाहर जाकर देखा तो ऑटो-रिक्शा में सवार शराब के नशे में धुत्त तीन युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एसएएफ जवान ने जब इन तीनों को रोका तो उन्होंने तुरंत उसके सिर पर पत्थर और लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

सिंह ने बताया कि सुरेंद्र को घायल देख पुलिस चौकी के अंदर मौजूद अन्य आरक्षक बाहर आए और उन्हें इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने कहा कि मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र पर हमला करने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली