लाइव न्यूज़ :

दमोहः पांच लोगों ने 23 वर्षीय महिला से गहने, मोबाइल फोन और 3500 रुपये लूटी, फिर किया बलात्कार, पीड़िता के भाई को बुरी तरह पीटा, आरोपियों की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2023 12:46 IST

राजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देचाकू की नोक पर महिला से उसके गहने, मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद लूट लिए। महिला सहित पांच लोगों के समूह ने पीड़िता के भाई को भी बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गया।दो पुरुष और महिला पीड़िता को पास के जंगल में ले गए जहां पुरुषों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कथितत तौर पर पांच लोगों ने 23 वर्षीय एक महिला से उसके गहने और नकदी लूट ली तथा उसके बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रही थी।

उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि आरोपियों ने जांगुपुरा के पास मोटरसाइकिल को रोका और कथित तौर पर चाकू की नोक पर महिला से उसके गहने, मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद लूट लिए। पुरोहित ने बताया कि एक महिला सहित पांच लोगों के समूह ने पीड़िता के भाई को भी बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गया।

थाना प्रभारी के अनुसार इसके बाद समूह के दो पुरुष और महिला पीड़िता को पास के जंगल में ले गए जहां पुरुषों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसके भाई का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली