विवाद में दलित दंपती और पुत्र की छह लोगों ने गोली मारकर हत्या की, दो अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल, जाने क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 25, 2022 15:11 IST2022-10-25T15:09:48+5:302022-10-25T15:11:50+5:30

दमोहः जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई इस घटना में दंपती के दो अन्य पुत्र घायल हो गए।

damoh 6 accused shot dead 60-year old Dalit man, his 58-year old wife and 32-year old son Two other sons aged 28 and 30 injured attack treatment mp police | विवाद में दलित दंपती और पुत्र की छह लोगों ने गोली मारकर हत्या की, दो अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल, जाने क्या है पूरा मामला

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsपुलिस छह फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।मामूली विवाद के बाद यह घटना हुई। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह को एक विवाद में दलित दंपती और उनके पुत्र की छह लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई इस घटना में दंपती के दो अन्य पुत्र घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामूली विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस छह फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने गांव के निवासी 60 वर्षीय दलित व्यक्ति, उसकी 58 वर्षीय पत्नी और 32 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यक्ति के दो अन्य पुत्र जिनकी उम्र 28 और 30 वर्ष है, हमले में घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या और अन्य धाराओं सहित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Web Title: damoh 6 accused shot dead 60-year old Dalit man, his 58-year old wife and 32-year old son Two other sons aged 28 and 30 injured attack treatment mp police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे