लाइव न्यूज़ :

कोयला बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, छह लोग बहे, अब तक एक बालक और युवक का शव मिला

By भाषा | Updated: April 11, 2020 15:22 IST

डीएम केवीएस चौधरी ने कहा कि रिलायंस कंपनी की लापरवाही है। यह बांध हमेशा ही टूटते रहता है। गांव और आसपास के लोग भुक्तभोगी होते है। कंपनी पर कड़ा एक्शन लूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा कुमारी (09), अंकित कुमार (03), चुनकुमारी (27) और राजद अली (28) अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।न्होंने कहा कि इनके जीवित रहने की संभावना अब बहुत कम है।

सिंगरौलीः जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर हर्रहवा गांव में निजी कंपनी के कोयला बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटने से छह लोग बह गए। बहे लोगों में से अब तक एक बालक और एक युवक का शव मिला है।

जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी ने यहां शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान आठ साल के बच्चे अभिषेक कुमार शाह और 35 वर्षीय दिनेश कुमार के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में बहे चार लोग सीमा कुमारी (09), अंकित कुमार (03), चुनकुमारी (27) और राजद अली (28) अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि इनके जीवित रहने की संभावना अब बहुत कम है।

राखड़ बांध टूटने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से रिलायंस कंपनी (पॉवर संयत्र की मालिक कंपनी) की लापरवाही का परिणाम है। इस सवाल पर कि कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करने जा रहा है, जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता चार लापता लोगों की तलाश करने की है।

उन्होंने कहा कि हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस सवाल पर कि हादसे से फसलों को कितना नुकसान हुआ है, चौधरी ने बताया कि हादसे ने करीब 25 एकड़ के क्षेत्र में फसलों को प्रभावित किया है।

इस बीच, सासन पॉवर लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमारे सासन पॉवर प्लांट के राखड़ बांध की दीवार टूटने के हादसे पर हमें गहरा दुख है। बांध टूटने से निकले राखड़ पानी से कुछ कच्चे घरों और जमीन पर नुकसान हुआ है। हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।’’ उसने कहा कि हादसे के बाद राहत और मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। इसके साथ ही संयंत्र का संचालन भी जारी है। हम स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के साथ राहत और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली