लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः काम से इंकार करने पर दो दलितों की पिटाई, दो दिन पहले एक घटी थी एक और बड़ी घटना

By भाषा | Updated: August 5, 2018 11:52 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दो लोगों ने एक दलित युवक को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया।

Open in App

मुजफ्फरनगर, 5 अगस्त: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के तुगलकपुर गांव में काम करने से इंकार करने पर दो दलितों की कथित तौर पर पिटाई के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोनू ने बताया कि 20 जुलाई को काम करने से इंकार करने पर महक सिंह और दो अन्य ने उसे और उसके चाचा की पिटाई कर दी। हालांकि, पीड़ित ने बताया कि कल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया।

क्षेत्राधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मामले की एक जांच शुरू कर दी गयी है।

मथुरा में दलित युवक को जलाया

इससे पहले तीन अगस्त (शुक्रवार) को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दो लोगों ने एक दलित युवक को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कल रात सतोहा गांव में पहले परदेसी पर कथित रूप से हमला किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

चौहान ने बताया कि लोगों ने आग बुझाकर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा