लाइव न्यूज़ :

दो बेटियों को कुएं में फेंका, मां भी कूदकर आत्महत्या की, महिला की चप्पलें भी कुएं के निकट मिली, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2022 14:41 IST

मीनाक्षी हरिजन (30) दो बच्चों के साथ यह कहकर घर से निकली थी कि लकड़ियां लेने जा रही है, लेकिन शाम तक नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसके फोन पर कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास व्यर्थ रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमवेशी चराने वाले एक व्यक्ति ने कुएं के बाहर फोन बजने की आवाज सुनी।कॉल का जवाब दिया, जिसके बाद परिवार वालों को इस घटना का पता चला। महिला की चप्पलें भी कुएं के निकट मिली हैं।

दाहोदःगुजरात के दाहोद जिले में एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर उनकी हत्या कर दी और उसके बाद स्वयं भी उसमें कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को देवगढ़ बरिया तालुका के देगवाड़ा गांव के बाहरी इलाके में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मीनाक्षी हरिजन (30) अपने दो बच्चों के साथ यह कहकर सुबह घर से निकली थी कि वह लकड़ियां लेने जा रही है, लेकिन जब वह शाम तक नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसके फोन पर कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास व्यर्थ रहा।

अधिकारी ने बताया कि बाद में मवेशी चराने वाले एक व्यक्ति ने कुएं के बाहर फोन बजने की आवाज सुनी तो उसने कॉल का जवाब दिया, जिसके बाद परिवार वालों को इस घटना का पता चला। महिला की चप्पलें भी कुएं के निकट मिली हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों को मौके पर भेजा गया और उन्होंने कुएं से महिला और उसकी दो बेटियों (सात साल और चार साल) के शवों को बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल वालों के साथ स्पष्ट रूप से किसी विवाद के बाद यह कदम उठाया। मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा