लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2021 14:41 IST

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेरा गांव में अनिल मावी नामक व्यक्ति ने सोमवार रात एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वीडियो भेजने का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच जारी है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेरा गांव में एक व्यक्ति के नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के चिटहेरा गांव में अनिल मावी नामक व्यक्ति ने सोमवार रात एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में दिनेश नामक एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील संदेश तथा वीडियो भेजने का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के शामली में लापता पशु विक्रेता का शव पेड़ से लटका मिला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भबिसा गांव में जंगल में एक पशु विक्रेता का शव एक पेड़ से लटका मिला। पशु विक्रेता शनिवार से लापता था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कांधला थानांतर्गत क्षेत्र के जंगल में सोमवार शाम 50 वर्षीय मुमताज का शव मिला। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाटी ने कहा कि मृतक के बेटे फरमान ने शनिवार से अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच कल, मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना थानांतर्गत इलाके के इटावा गांव में खेत में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने कहा कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव वहां फेंक दिया।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज