लाइव न्यूज़ :

दादा के शव को चादर से लपेटा और घर के फ्रिज में रखा, पैसे नहीं थे, इस कारण अंतिम संस्कार नहीं किया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 22:03 IST

तेलंगाना के वारंगल जिले का मामला है। दादा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पेंशन ले रहे थे और अपने पोते के साथ रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के अन्य सदस्य कामारेड्डी जिले में रहते हैं।बृहस्पतिवार को घर से दुर्गंध आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला।

हैदराबादः तेलंगाना के वारंगल जिले में एक व्यक्ति ने अपने दादा के शव को अपने घर के फ्रिज में रख दिया क्योंकि उसके पास उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर पैसे नहीं थे।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 92-95 साल के बीच के उनके दादा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पेंशन ले रहे थे और अपने पोते के साथ रह रहे थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य कामारेड्डी जिले में रहते हैं। बृहस्पतिवार को घर से दुर्गंध आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा, "उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके दादा हाल ही में बीमार होने के कारण बिस्तर पर पड़े रहते थे और उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, उन्होंने शुरू में शव को चादर से लपेटा और बाद में शव को फ्रिज में रख दिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दादा के शव को छुपाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी पेंशन बंद न हो।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उनकी करीब छह दिन पहले मौत होने की आशंका है। हालांकि, वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा