लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप, 376-377 के तहत मामला दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 04:49 IST

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में एक युवती ने सोमवार को दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बलात्कार का आरोप लगाया है। दाती महाराज और उसके चेलों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून। पच्चीस वर्षीय एक युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने सोमवार को दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बलात्कार का आरोप लगाया है। 

युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी। लेकिन महाराज और उसके चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी। 

युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। 

वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबर कर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और उनके साथ पुलिस में बाबा और उसके चेलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से भेंट कर कहा कि उसे पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दाती महाराज द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई युवती से मिली। लड़की की कहानी बेहद डरावनी है।

उन्होंने आगे कहा, ऐसा लगता है कि वह भीषण प्रताड़ना से गुजरी है। उसकी जान को खतरा है। दिल्ली पुलिस को उसे तुरंत सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है। दाती महाराज को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज और उसके चेलों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया।

टॅग्स :रेपगैंगरेपदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा