सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर इस तरह आरोपी ने 71 लाख रुपए ठगे, पुलिस भी मास्टरमाइंड की प्लानिंग जान हैरान

By भाषा | Updated: November 25, 2019 15:25 IST2019-11-25T15:15:09+5:302019-11-25T15:25:50+5:30

आरोपी युवक नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में निहाल विहार थाना इलाके इस फ्लैट पर किराये पर रहता था। पुलिस ने दिल्ली से शनिवार को ही उसे गिरफ्तार किया है।

Cyber ​​Crime arrested accused duped 71 lakh rupees by befriending the woman on social media | सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर इस तरह आरोपी ने 71 लाख रुपए ठगे, पुलिस भी मास्टरमाइंड की प्लानिंग जान हैरान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभोपाल की सायबर अपराध शाखा ने स्टरमाइंड आरोपी अबूह मारवलस उच को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश की सायबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर करीब 71 लाख रुपए ठगने वाले एक विदेशी मास्टरमाइंड आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक भोपाल इरशाद वली ने रविवार को यहां बताया कि भोपाल की सायबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर करीब 71 लाख रुपए ठगने वाले मास्टरमाइंड आरोपी अबूह मारवलस उच (23) को शनिवार को दिल्ली के निहाल विहार स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में निहाल विहार थाना इलाके इस फ्लैट पर किराये पर रहता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 320 एवं 120-बी के तहत यहां मामला दर्ज किया गया है।

वली ने बताया कि शिकायत के अनुसार उसने सोशल मीडिया के माध्यम से इस महिला से दोस्ती की और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे पार्सल द्वारा एक करोड़ रुपए का कीमती तोहफा भेजने का बहाना किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपने सहयोगी के साथी मिलकर इस महिला से पार्सल प्राप्त करने के लिए पार्सल डिलेवरी चार्ज, एन्टी मनी लॉण्डरिंग फीस, टैक्स आदि के नाम पर 13 अलग-अलग बैंक खातों में करीबन 71 लाख रुपए की राशि जमा करा ली और बाद में अपने मोबाइल फोन बंद कर दिये। अपने को ठगे जाने का संदेह होने पर इस महिला ने अपने भाई के जरिये पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

English summary :
The accused, together with his partner, deposited an amount of about 71 lakh rupees in 13 different bank accounts in the name of parcel delivery charge, anti money laundering fees, tax etc. to get the parcel from this woman and later on his mobile Turned off the phone.


Web Title: Cyber ​​Crime arrested accused duped 71 lakh rupees by befriending the woman on social media

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे