लाइव न्यूज़ :

कटकः संपत्ति को लेकर छोटे ने बड़े भाई के पूरे परिवार का सफाया किया, दो मासूमों को भी नहीं बख्शा, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर समर्पण किया

By भाषा | Updated: April 12, 2022 23:42 IST

सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके हत्या पर पश्चाताप करते हुए पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। यह घटना कटक से 40 किलोमीटर दूर महंगा थाने के कुसुपुर गांव की है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शिव साहू ने पड़ोसी जयपुर जिले के बालिचंद्रपुर पुलिस थाने में समर्पण किया।अपनी गलती का एहसास सुबह तब हुआ जब उसने खून से लथपथ लोगों के शव देखे।बड़े भाई के परिवार के हर सदस्य ने मुझे पीटा जिसके कारण मैंने आपा खो दिया।

कटकः  ओडिशा के कटक जिले में संपत्ति को लेकर एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने भाई के परिवार के सभी पांच लोगों की हत्या कर दी। जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत्ति संबंधी विवाद के कारण हत्यारोपी पर उसके बड़े भाई के परिवार ने कथित तौर पर हमला किया था।

हत्या के बाद व्यक्ति ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके हत्या पर पश्चाताप करते हुए पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। यह घटना कटक से 40 किलोमीटर दूर महंगा थाने के कुसुपुर गांव की है। हालांकि आरोपी शिव साहू ने पड़ोसी जयपुर जिले के बालिचंद्रपुर पुलिस थाने में समर्पण किया।

वीडियो में शाहू ने कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास सुबह तब हुआ जब उसने खून से लथपथ लोगों के शव देखे। हत्यारोपी शिव साहू ने कहा, ‘‘बड़े भाई के परिवार के हर सदस्य ने मुझे पीटा जिसके कारण मैंने आपा खो दिया।’’ मृतकों की पहचान 55 वर्षीय आलेख साहू और उनकी पत्नी समरुति रेखा पुरुस्ती (50), बेटी संध्या (18) और बेटों सौरभ (12) और साई (8) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि शिव साहू ने मंगलवार की सुबह घर बंद कर दिया और फिर पुलिस थाने गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह