लाइव न्यूज़ :

मां की मौत और पिता ने की दूसरी शादी, नौ साल के बच्चे को मामा-मामी ने लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 10:05 IST

ओडिशाः बच्चा पहले अपने नाना-नानी के साथ रहता था, लेकिन बाद में उसके मामा-मामी उसे पढ़ाई के लिए अपने साथ कटक ले आए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के संबंध में बच्चे के नाना-नानी मदन मोहन रौत और बैजयंती रौत ने शिकायत दर्ज करायी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

कटकः मां की मृत्यु और पिता की दूसरी शादी के बाद अपने मामा-मामी के साथ रह रहे नौ साल के बच्चे को उन्होंने कथित रूप से लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा। कटक शहर की यह घटना उस वक्त सामने आयी जब बच्चे के नाना-नानी दशहरे के दिन उससे मिले।

यह बच्चा पहले अपने नाना-नानी के साथ रहता था, लेकिन बाद में उसके मामा-मामी उसे पढ़ाई के लिए अपने साथ कटक ले आए। घटना के संबंध में बच्चे के नाना-नानी मदन मोहन रौत और बैजयंती रौत ने शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सोए युवक पर तेजाब से हमला

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक युवक के चेहरे और पैर पर शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने तेजाब डाल दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डालटनगंज के राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी अधिकारी प्रेम प्रकाश प्रसाद ने बताया कि सुनील कुमार यादव (24) शुक्रवार की रात पूछताछ काउंटर के पास सो रहे थे, तभी उनके चेहरे और पैर पर कुछ तरल पदार्थ डाला गया था।

प्रसाद ने कहा, ‘‘चूंकि घटना वाली जगह सीसीटीवी कैमरों के दायरे से बाहर थी, इसलिए हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’ ओसी ने कहा कि यादव भी घटना को स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ हैं। अपने परिवार के साथ कंडू मोहल्ला में रहने वाले यादव प्रारंभिक उपचार के बाद घर लौट गए।

लेकिन चेहरा काला पड़ जाने और पैर में गंभीर चोट के कारण उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को उन्हें रांची से लगभग 165 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया। जीआरपी के थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश प्रसाद ने कहा कि यादव अपने तीन दोस्तों के साथ बरवाडीह गए थे और लौटने पर रेलवे स्टेशन पर सो गए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर