लाइव न्यूज़ :

कटकः क्रिकेट मैच के दौरान ‘नो-बॉल’ पर विवाद, अंपायर को बचाव करना पड़ा भारी, बल्ले से हमला किया और सीने में चाकू घोंपकर हत्या, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 19:33 IST

चौद्वार पुलिस थाना क्षेत्र स्थित महिषानंद गांव में एक क्रिकेट मैच हो रहा था, जिस दौरान दो टीम के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई क्योंकि संग्राम राउत नाम के मुख्य आरोपी ने अंपायर को एक गेंद को ‘नो-बॉल’ घोषित करने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।संग्राम और दो अन्य व्यक्तियों ने धक्का दे दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।

कटकः ओडिशा के कटक जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान 22 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर उस वक्त हत्या कर दी गई, जब उसने एक गेंद को ‘नो-बॉल’ घोषित नहीं करने पर अंपायर को हमले से बचाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को चौद्वार पुलिस थाना क्षेत्र स्थित महिषानंद गांव में एक क्रिकेट मैच हो रहा था, जिस दौरान दो टीम के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई क्योंकि संग्राम राउत नाम के मुख्य आरोपी ने अंपायर को एक गेंद को ‘नो-बॉल’ घोषित करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि अंपायर ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया, तब संग्राम और दो अन्य व्यक्तियों ने उन्हें धक्का दे दिया। तभी, लकी राउत नाम का स्थानीय व्यक्ति अंपायर को बचाने के लिए आया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उस पर एक बल्ले से हमला कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि घायल स्थिति में लकी को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संग्राम को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरूण कुमार स्वैन ने कहा,‘‘हमने एक टीम गठित की है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा