लाइव न्यूज़ :

कंझावला मामले में सियासत, आप ने आरोपी को बताया भाजपा का नेता, कहा- पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है उसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 17:22 IST

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि महिला का "शायद यौन उत्पीड़न किया गया था" और दिल्ली पुलिस पर "ढुलमुल रवैये" के साथ मामले की जांच करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने दिल्ली पुलिस पर लगाए मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोपकहा- आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की कमजोर धाराएं लगाई गई हैंआप नेता ने कहा महिला का शायद यौन उत्पीड़न किया गया था

नई दिल्ली: दिल्ली में एक 23 वर्षीय महिला की कार द्वारा कई किलोमीटर तक घसीट कर हत्या मामले में सियासत गर्म हो गई है। घटना के एक दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि मामले के एक आरोपी मनोज मित्तल भाजपा नेता हैं। आप विधायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में तुरंत कार्रवाई न करके कथित भाजपा नेता को बचाने की कोशिश कर रही है।

भारद्वाज ने कहा कि महिला का "शायद यौन उत्पीड़न किया गया था" और दिल्ली पुलिस पर "ढुलमुल रवैये" के साथ मामले की जांच करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थिति "स्पष्ट रूप से मिलीभगत का मामला" है और आरोपी व्यक्तियों को बचाने के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की भी तीखी आलोचना की और कहा कि एलजी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय "नाव की सवारी का आनंद लेने" में व्यस्त थे। आप नेता ने कहा, "अगर एलजी गंभीर होते तो कल कार्रवाई करते।" सौरभ भारद्वाज ने कहा, "एल-जी सक्सेना के ढुलमुल रवैये और दिल्ली पुलिस के राजनीतिकरण के कारण, पुलिस आरोपी व्यक्तियों को बचाने की कोशिश कर रही थी।"

आपको बता दें कि इस मामले में 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें सोमवार को 3 तीन पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 23 वर्षीय महिला रविवार की सुबह स्कूटी से अपने घर जा रही थी, तभी वह गाड़ी से टकरा गई, इसके बाद उस महिला को सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक लगभग चार किलोमीटर तक कार द्वारा घसीटा गया।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली