Cruise Drugs Case: जेल स्टाफ को आज सुबह 5:30 बजे मिली बेल ऑर्डर की हार्ड कॉपी, आर्यन इतने बजे हो सकते हैं रिहा
By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2021 08:15 IST2021-10-30T08:08:32+5:302021-10-30T08:15:14+5:30
आर्यन खान आज मुंबई के ऑर्थर जेल से सुबह रिहा हो जाएंगे। जेल प्रशासन ने जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की हार्ड कॉपी पेटी के अंदर रखी गई थी।

आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी प्राप्त करता हुआ जेल स्टाफ
क्रूज ड्रग्स केस में आरोपी आर्यन खान आज ऑर्थर रोड जेल से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच रिहा हो सकते हैं। ऑर्थर रोड जेल प्रशासन ने जमानत पेटी से आज सुबह तड़के 5:30 बजे बेल ऑर्डर की हार्ड कॉपी को प्राप्त कर लिया है। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही ऑर्डर की कॉपी पेटी के अंदर रखी गई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों पर जमानत दी है। शर्त के अनुसार, आर्यन खान को अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना होगा।
Mumbai | Jail officials opened the bail box outside Arthur Road Jail at about 5:30 am today to gather bail orders. A physical copy of Aryan Khan's bail release order was also kept inside, yesterday.
— ANI (@ANI) October 30, 2021
Aryan will be released this morning, in connection with drugs-on-cruise-case. pic.twitter.com/Kb8JCjeAHf
बता दें कि आर्यन को बीते गुरुवार को ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। ऐसे में दोपहर बाद ये उम्मीद जताई जा रही थी आर्यन शुक्रवार शाम तक जेल से रिहा हो जाएंगे। लेकिन जेल प्रशासन के पास आर्यन के बेल ऑर्डर नहीं पहुंचने की वजह से रिहाई एक दिन के लिए टल गई। जेल अधिकारियों ने शाम 5.35 तक इंतजार किया था।
जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे की एकल पीठ ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दी थी। उन्हें मुंबई के तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापे के दौरान गिरफ्तार किये जाने के 25 दिन बाद जमानत दी गई।
अदालत ने कहा कि आरोपी व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य के माध्यम से गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे। शर्त के अनुसार आरोपी मुंबई से बाहर जाने से पहले एनसीबी को सूचित करेंगे और अपनी यात्रा की जानकारी देंगे।