लाइव न्यूज़ :

दुस्साहसिक वारदातः बेखौफ बदमाशों ने 02 पुलिसकर्मियों की हत्या कर छुड़ाए 03 कैदी

By भाषा | Updated: July 17, 2019 20:59 IST

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कुछ कैदियों को लेकर मुरादाबाद जा रही एक वैन को अज्ञात बदमाशों ने बनियाठेर इलाके में जबरन रोक लिया और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों हरेन्द्र और बृजपाल को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिसकर्मियों की रायफल और तीन कैदियों को साथ लेकर भाग गए।मुरादाबाद की जेल से पेशी पर सम्भल जिले की चंदौसी स्थित अदालत लाए गए कुल 24 मुल्जिमों को वापस मुरादाबाद जेल ले जाया जा रहा था।

सम्भल जिले में बुधवार को हुई एक दुस्साहसिक वारदात में अज्ञात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करके तीन कैदियों को छुड़ा लिया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कुछ कैदियों को लेकर मुरादाबाद जा रही एक वैन को अज्ञात बदमाशों ने बनियाठेर इलाके में जबरन रोक लिया और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों हरेन्द्र और बृजपाल को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में दोनों सिपाहियों की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिसकर्मियों की रायफल और तीन कैदियों को साथ लेकर भाग गए। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी.वी. रामाशास्त्री ने बताया कि मुरादाबाद की जेल से पेशी पर सम्भल जिले की चंदौसी स्थित अदालत लाए गए कुल 24 मुल्जिमों को वापस मुरादाबाद जेल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि रास्ते में शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के धन्नूमल तिराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर यह वारदात अंजाम दी। रामाशास्त्री ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हत्यारों और फरार मुल्जिमों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा