लाइव न्यूज़ :

13 और 17 वर्ष साल की दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर बलात्कार, दवा सुंघाकर बेहोश किया, नाबालिग समेत दो अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 15:00 IST

मध्य प्रदेश के गुना का मामला है। 10-11 नवंबर की दरमियानी रात रुठियाई इलाके से बहनों का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वे शौच के लिए निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देयौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।धरनावदा थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने कहा कि पीड़ित बहनों की उम्र 13 और 17 वर्ष है। बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में दो नाबालिग सगी बहनों का कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पीड़िताओं की ओर से अदालत में दिये गये बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य धाराओं में एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, धरनावदा थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने कहा कि पीड़ित बहनों की उम्र 13 और 17 वर्ष है। उन्होंने कहा कि बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। चौबे ने बताया कि एक दिन पहले गिरफ्तार किये गये बालिग आरोपी गोलू सेन (20) ने अपने ऑटोरिक्शा से दोनों नाबालिग बहनों और आरोपियों को एक स्थान पर छोड़ा था।

उनके मुताबिक, उसपर घटना में सहयोग करने का आरोप है, जबकि नाबालिग (16) को बलात्कार के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में लिया है। बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, 10-11 नवंबर की दरमियानी रात रुठियाई इलाके से इन दोनों बहनों का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वे शौच के लिए निकली थी।

चौबे ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें कुछ दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था और अज्ञात जगह ले गये और वहां उनके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशGunaरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली