Pune Woman: 'तुम्हें मेरे पापा ही क्यों चाहिए? क्या मैं काफ़ी नहीं हूं?, पापा की प्रेमिका से बेटे ने किया बलात्कार, जानिए पूरा मामला
By धीरज मिश्रा | Updated: June 6, 2024 16:58 IST2024-06-06T16:56:03+5:302024-06-06T16:58:21+5:30
Pune Woman: मां को अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसे लेकर वह परेशान रहने लगी।

फाइल फोटो
Pune Woman: मां को अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसे लेकर वह परेशान रहने लगी। मां को चिंतित देखते हुए बेटे ने पापा की गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसका बलात्कार कर दिया। हैरान और शर्मसार करने वाली यह घटना पुणे से आई है।
यहां पर एक युवक ने एक महिला का इसलिए बलात्कार किया, क्योंकि वह नहीं चाहता था कि उसकी मां की सौतन घर में आए। आरोपी ने महिला का बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया। इधर, बेटे की इस करतूत पर मां ने कुछ नहीं बोला, लेकिन पीड़िता के घर जाकर उसे ही पीट दिया। जिससे वह जख्मी हो गई।
पिता का संबंध ऐसे बना
क्राइम तक की खबर के अनुसार, पीड़ित महिला पुणे में अपना प्लॉट बेचना चाहती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकार आरोपी के पिता नितिन खेडकर से हुई। नितिन ने महिला को उनके प्लॉट बेचने में मदद की। प्लॉट बेचने के दौरान उन्हें अच्छी कीमत मिली। इस दौरान दोनों में मिलना-जुलना शुरू हुआ और इसी बीच दोनों में अवैध संबंध का फूल भी खिला।
हालांकि, जब नितिन की पत्नी को इस बारे में जानकारी हुई तो दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ। नितिन की पत्नी को लगने लगा कि एक न एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड को घर में उसकी सौतन बनाकर ले आएगा। मां को परेशान देख आरोपी अभी खेडकर पीड़ित महिला के घर पहुंचा, जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो जबरन घर में दाखिल हुआ।
पुलिस को दिए पीड़ित महिला की शिकायत अनुसार, आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर बलात्कार किया। इसके बाद वह फरार हो गया। इधर आरोपी के जाने के बाद उसके परिवार के पीड़िता के घर पहुंचे, मां-बहन, चाचा ने महिला की पिटाई की। पीड़िता के शरीर के कई भागों में गंभीर चोटें आई हैं। इधर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।