Uttar Pradesh: 'सलमान' गिरफ्तार, अकेली लड़कियों के 'हिप्स पर थप्पड़' मारता था

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 12:52 IST2024-06-09T12:50:02+5:302024-06-09T12:52:21+5:30

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अकेली लड़कियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

crime news muzaffarnagar uttar pradesh salman touch girls hips | Uttar Pradesh: 'सलमान' गिरफ्तार, अकेली लड़कियों के 'हिप्स पर थप्पड़' मारता था

Photo credit twitter

Highlightsलड़कियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर बीते दिनों पहले वायरल हुआ था वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी पुलिस से मांगी थी मदद

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अकेली लड़कियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सलमान के तौर पर हुई है। आरोपी अक्सर सड़क पर चलने वाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। बाइक पर चलने वाला यह आरोपी सड़क पर चलने वाली लड़कियों के पीछे से आता और उनके हिप्स पर थप्पड़ मारकर चला जाता।

लड़कियां विरोध इसलिए नहीं कर पाती थी, क्योंकि यह अपने पास तेजाब की बोतल भी रखता था। हालांकि, अब यूपी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर बीते दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक लड़की के हिप्स पर थप्पड़ मारते हुए एक बाइक सवार दिखा।

शर्मनाक यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके बाद जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। 

अपराधी किस्म का है आरोपी

सलमान के गिरफ्तार होने के बाद यहां की लड़कियों ने चैन की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, सलमान अपराधी किस्म का व्यक्ति है। लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यूपी पुलिस को टैग कर इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। यूपी पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया।

सीसीटीवी में कैद फुटेज को खंगालने के बाद अपनी टीम सलमान को पकड़ने के लिए गठित की। इसके बाद सलमान को धर दबोचा। पुलिस के इस एक्शन से इलाके के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग यूपी पुलिस को थैंक्यू बोल रहे हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

Web Title: crime news muzaffarnagar uttar pradesh salman touch girls hips

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे