लाइव न्यूज़ :

Gang Raped In Car: बेटी के साथ चलती कार में गैंगरेप, मास्टरमाइंड निकला इंस्टाग्राम वाला दोस्त

By धीरज मिश्रा | Updated: July 19, 2024 11:40 IST

Gang Raped In Car: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और विश्वास के नाम पर अपने दोस्त से मिलने गई एक 13 साल की नाबालिग लड़की को दरिंदों ने चलती कार में नोंचा, दरिंदे बारी-बारी लड़की के शरीर को नोंचते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देचलती कार में गैंगरेप, वीडियो परिवार को भेजा इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की हुई थी दोस्ती आरोपी ने मिलने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाया था

Gang Raped In Car: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और विश्वास के नाम पर अपने दोस्त से मिलने गई एक 13 साल की नाबालिग लड़की को दरिंदों ने चलती कार में नोंचा, दरिंदे बारी-बारी लड़की के शरीर को नोंचते रहे। लड़की खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से आवाज लगा रही थी, लेकिन, चलती कार में उसकी आवाज बाहर नहीं निकल सकी। दरिंदों ने लड़की का बारी-बारी बलात्कार किया।

इतने पर भी जब दरिंदों का मन नहीं भरा तो अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। खबरों के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर दोबारा वह उन्हें खुश नहीं करेगी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। लड़की ने जब आने से इंकार किया तो आरोपियों ने यह वीडियो पीड़िता के माता-पिता को भेज दी। वीडियो देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। बेटी के साथ जो हैवानियत हुई, उसे लेकर परिवार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

परिवार के लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में दस्तक दी। जहां पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आई है। यहां पर 13 साल की नाबालिग लड़की जो 9वीं क्लास की छात्रा है, उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई। 

दरिंदा दो लड़कों के साथ इंतजार कर रहा था

खबरों के अनुसार, लड़की को इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया। जहां वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार में इंतजार कर रहा था। जब नाबालिग लड़की पहुंची तो उसे कार में बिठा लिया। कार में दो लड़के पहले से मौजूद थे। लड़की कुछ कह पाती उसे घूमने के बहाने हाईवे पर ले गए। इसके बाद बारी-बारी तीनों ने लड़की के साथ बलात्कार किया। 

पुलिस का क्या कहना है

मोहाना थाना प्रभारी राशिद खान के अनुसार एक छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने आई और शिकायत की कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। जान-पहचान होने के बाद युवक ने अपने एक अन्य दोस्त से मुलाकात तय की थी।

दोस्ती होने के बाद दूसरा युवक उससे दो बार मिलने आया था। घटना वाले दिन भी आरोपी दोस्त के साथ एक और युवक आया था और उसे कार में बिठाकर ले गया, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालग्वालियरGwalior Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा