लाइव न्यूज़ :

Instagram के निजी कॉल रिकॉर्ड कर आरोपी ने महिला से की पैसे की डिमांड, वीडियो हटाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव

By आजाद खान | Updated: February 26, 2022 12:27 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि वह इस अपराध के लिए तरह-तरह के वीपीएन को इस्तेमाल करता था।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला के निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला सामने आया है।आरोपी ने रिकॉर्डिंग के बदले पहले पैसे की मांग की थी।फिर वह महिला से शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगा था।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक महिला के निजी वीडियो प्रसारित कर उसे कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जसमीत सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रहता था। पुलिस ने कहा कि पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस थाने में महिला ने मामले की शिकायत की और आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसके संपर्क में आए एक व्यक्ति द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। 

निजी कॉल को रिकॉर्ड कर आरोपी ने पैसे की मांग की

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित व्यक्ति, जिसकी पहचान बाद में जसमीत सिंह के रूप में हुई, ने वीडियो कॉल के जरिए महिला से चैट करना शुरू किया और कुछ निजी कॉल रिकॉर्ड किए। बाद में उन वीडियो का फायदा उठाकर उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पैसे की भी मांग की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि उसने उसे धमकी दी कि वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा और उसके परिवार को भी भेज देगा। 

वीडियो के बदले आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की

गौतम ने कहा कि शुरू में, शिकायतकर्ता ने पूरे मामले को गोपनीय रखा, लेकिन जब सिंह ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया खातों तक पहुंच बनाई और वीडियो उनके साथ और सोशल मीडिया पर साझा किया, तो उन्हें पुलिस से संपर्क करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह उन वीडियो को हटाने के लिए भुगतान के रूप में महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। 

जुर्म के लिए अलग-अलग वीपीएन का करता था इस्तेमाल

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया तक पहुंचने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल कर रहा था न कि किसी फोन कनेक्शन का। पुलिस ने कहा कि बाद में उसे गिरफ्तार किया गया और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन उसके कब्जे से बरामद हुआ। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपंजाबइंस्टाग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली