मुंबई में युवक ने पहले चलाई लड़की पर गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 5, 2021 12:04 IST2021-01-05T11:46:52+5:302021-01-05T12:04:47+5:30

ये घटना मलाड इलाके के इनफिनिटी मॉल के सामने की है। वारदात को अंजाम देने के लिए युवक ने देसी कट्टे का प्रयोग किया...

Crime News in Hindi: Mumbai man kills self after shooting female friend | मुंबई में युवक ने पहले चलाई लड़की पर गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या

मुंबई में एक युवक ने 23 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

Highlights22 साल के युवक ने मारी युवती को गोली।प्रेम प्रसंग के चलते खुद भी कर ली आत्महत्या।मामले की जांच में जुटी पुलिस।

मुंबई में 4 जनवरी की रात एक युवक ने 23 वर्षीय युवती को गोली मारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। ये घटना मलाड इलाके के इनफिनिटी मॉल के सामने की है, जहां कांदिवली पश्चिम में रहने वाले 23 वर्षीय राहुल यादव नामक इस शख्स ने रात 9 बजे महिला को गोली मार दी। पुलिस फिलहाल इस मामले को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रही है।

युवती की शादी हो चुकी थी तय

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालाड पूर्व कुरार विलेज में रहने वाली इस युवती की शादी तय हो चुकी थी, जिससे दोनों के प्रेम संबंध में तनाव आ गया था। इससे नाराज राहुल ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया है।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंची और दोनों को तुरंत कांदिवली स्थित शताब्दी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने बताया कि फिलहाल बांगुर नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Title: Crime News in Hindi: Mumbai man kills self after shooting female friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे