लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Devar Bhabhi Marriage: देवर की दुल्हन बनी भाभी, पति की कमी हुई पूरी, सास-ससुर हुए आहत, डीजल डालकर लगाई आग

By धीरज मिश्रा | Updated: June 2, 2024 11:10 IST

माधुरी पाण्डेय ने कहा कि पहले पति की मौत हो चुकी है। पहले पति से उसका एक बच्चा है। उसके देवर ने शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे वह मना नहीं कर पाई।

Open in App
ठळक मुद्देविधवा भाभी ने देवर संग रचाई दूसरी शादी सास-ससुर को पसंद नहीं आया देवर-भाभी का रिश्ताडीजल डालकर ससुर ने लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसा शरीर

Chhattisgarh Devar Bhabhi Marriage: बड़े भाई के देहांत के बाद देवर ने भाभी को शादी का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में उसने कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। जिसे भाभी अस्वीकार न कर सकी। विधवा महिला ने अपने देवर के साथ ही दूसरी शादी रचा ली। जिस घर में वह विधवा हुई, उसी घर में एक बार फिर दुल्हन बनी। महिला को पहले पति से एक बच्चा भी था।

दूसरी शादी करने से बच्चे को पिता का साया भी मिला। लेकिन, विधवा बहू की दूसरी शादी से घर में सास-सुसर काफी आहत थे। इस कारण बहू के साथ उनकी अनबन होती रही। एक दिन बहू और छोटे बेटे के इस संबंध से आहत होकर ससुर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। ससुर ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा दी। आनन-फानन में बुजुर्ग ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। चलिए जानते हैं पूरी कहानी खबरों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई में एक बुजुर्ग जिनकी उम्र करीब 65 वर्ष है, उनके छोटे बेटे ने अपनी भाभी से शादी रचाई। बुजुर्ग इस बात लेकर काफी आहत थे। बीते दिन उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया। घर में मौजूद बहू माधुरी पांडक ने जब ससुर को आग से लिपटा देखा तो उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया।

बहू के शौर पर आस-पड़ोस के लोग दौड़े-दौड़े आए, जैसे तैसे आग बुझाकर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। जामुल पुलिस के अनुसार, विश्वकर्मा चौक नवासी नरेंद्र पांडे ने खुद के ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। यहां बुजुर्ग का इलाज किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग आग से 80 प्रतिशत झुलस चुके हैं और उनकी हालत गंभीर थी। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

बुजुर्ग की बहू माधुरी पाण्डेय ने कहा कि पहले पति की मौत हो चुकी है। पहले पति से उसका एक बच्चा है। उसके देवर ने शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे वह मना नहीं कर पाई।

टॅग्स :छत्तीसगढ़दुर्ग सिटीदुर्गदुर्ग ग्रामीणभिलाई नगरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला