लाइव न्यूज़ :

Bhopal: बेवफा निकली सनम! हैवान बना पति, शव को जलाया, फिर किए 14 टुकड़े, पांच साल पहले हुई थी शादी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 2, 2024 12:24 IST

Bhopal: पत्नी के दूसरे के साथ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी की लाश को बोरे में डालकर जंगल ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने पत्नी को उतारा मौत के घाटजंगल में ले जाकर शव को किया दफन पुलिस को मिले शरीर के 14 टुकड़े

Bhopal: पत्नी के दूसरे के साथ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी की लाश को बोरे में डालकर जंगल ले गया। वहां, शव को निकालकर उसमें आग लगा दी। घंटे बाद जब वह लौटा तो देखा कि शव पूरी तरह से जली नहीं है। इस पर उसने 14 टुकड़े कर वहीं जमीन में दफन कर दिया।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना भोपाल से आई है। पुलिस के अनुसार, भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने कचरसा खंती में ले जाकर शव को जला दिया। लेकिन, जब शव पूरी तरह से नहीं जला तो उसे जमीन में दफन कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नदीमउद्दीन (26) की शादी मृतका सानिया खान (23) के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी।

मृतिका हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद की रहने वाली थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को कचरंसा खंती से मानव कंकाल मिला है। जिसमें शरीर के 14 टुकड़े मिले हैं। खोपड़ी से लेकर पैर और कई हड्डियां मिली हैं, जिन्हें डीएनए जांच के लिए आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या और उसके साक्ष्य मिटाने के जुर्म में पुलिस ने कई धाराओं में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अवैध संबंध के चलते होता रहा विवाद

नदीमउद्दीन को अपनी पत्नी सानिया पर किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। नदीमउद्दीन कई बार इसे लेकर सानिया को पीटता भी था। इसे तंग आकर सानिया अपने मायके रहने लगी। 21 मई को वह घर से निकली, लेकिन घंटों बाद जब वह नहीं लौटी तो, परिवार के लोगों ने पुलिस में इस बात की सूचना दी। 10 दिन जब सानिया नहीं मिली तो मायके के लोगों ने उसके पति पर शक किया। क्योंकि, नदीम भी घर से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

थाने आकर बोला, मैंने उसे मार दिया

पुलिस नदीमउद्दीन को सर्च कर ही रही थी कि वह पुलिस थाने आकर बोला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मारने की प्लानिंग की। उसे 21 मई को मिलने के लिए बुलाया।

उसे ऑटो में बिठाकर प्यार से घर ले गया। जहां उसने उसकी चुन्नी से उसका गला दबाकर मार दिया। देर रात होने पर जब सो गए तो उसकी लाश को बोरे में डालकर कचरा खंती लेकर पहुंचा। यहां शव में आग लगा दी। लेकिन, शव पूरी तरह से नहीं जली तो जमीन में उसके शव को दफन कर दिया।

टॅग्स :भोपालक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?