लाइव न्यूज़ :

कहीं चली गोली तो कहीं चाकू से हुए वार, दिल्ली में होली के दिन 5 लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: March 10, 2023 07:38 IST

मुंडका में आपसी विवाद में दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी सोनू और अभिषेक के बीच हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देएक मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मुंडका में आपसी विवाद में दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।क्षिणी दिल्ली के आया नगर इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नयी दिल्लीःदिल्ली में होली के मौके पर बुधवार को अलग-अलग मामलों में पांच लोगों की हत्या कर दी गयी। एक मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के ये मामले पुलिस के बाहरी, दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सामने आए हैं। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले बृजेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दूसरे मामले में दक्षिणी दिल्ली के आया नगर इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम 7 बजकर 58 मिनट पर सूचना मिली कि आया नगर के बाबा मोहल्ला स्थित एक मकान पर पांच गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित सुरेंद्र अपने घर के बगल में एक छोटी सी किराना दुकान चलाता था।

उधर, पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में 34 वर्षीय व्यक्ति को एक दुकान के बाहर ठेले पर बैठने को लेकर कथित तौर पर दो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान विकास चंद्रा के रूप में हुई है। वहीं, मुंडका में आपसी विवाद में दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी सोनू और अभिषेक के बीच हुआ था। इस मामले में मृतकों की पहचान सोनू और नवीन के रूप में हुई है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा