लाइव न्यूज़ :

Crime Ki Khabar: राजस्थान के झालवाड़ में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में ‍युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 9, 2020 21:26 IST

डीएसपी हाड़ा ने बताया कि झालावाड़ एसपी राममूर्ति जोशी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

कोटा: राजस्थान के झालावाड़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना खानपुर पुलिस थानांतर्गत एक गांव में हुई और पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी और क्षेत्राधिकारी भंवर सिंह हाड़ा ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की और उसके पिता ने बृहस्पतिवार को झालावाड़ के एसपी से संपर्क कर शिकायत की जिसके बाद भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया आरोपी सद्दाम हुसैन पिंजरा को शनिवार को झालावाड़ की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसका पड़ोसी है, जिसने तीन माह पहले सुनसान जगह पर चाकू के बल पर उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी ने उसकी फोटो खींची और इस दुष्कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की की वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। उसके अलावा उसने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

उसके बाद भी आरोपी ने लड़की से कई बार अलग-अलग जगह पर बलात्कार किया। डीएसपी हाड़ा ने बताया कि झालावाड़ एसपी राममूर्ति जोशी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल को बरामद कर लिया जिसका इस्तेमाल आरोपी युवक ने अश्लील तस्वीरें खींचने और बलात्कार का वीडियो रिकॉर्ड करने में किया था।

टॅग्स :क्राइमरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े