लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दो साल में बलात्कार के 2,723 मामले दर्ज, सबसे ज्यादा 540 वारदातें अहमदाबाद में हुईं

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:04 IST

दिसंबर 2019 में खत्म हुई दो साल की अवधि में सबसे ज्यादा 540 मामले अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं जबकि सबसे कम महज नौ मामले आदिवासी बहुल दांग जिले में दर्ज हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की भाजपा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि पिछले दो साल में राज्य में बलात्कार के 2,700 मामले दर्ज हुए हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुजरात सरकार ने बताया कि दो साल में राज्य में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के 2,723 मामले दर्ज हुए हैं। इसका अर्थ है कि राज्य में प्रतिदिन औसतन चार मामले दर्ज हुए हैं।

गुजरात की भाजपा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि पिछले दो साल में राज्य में बलात्कार के 2,700 मामले दर्ज हुए हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुजरात सरकार ने बताया कि दो साल में राज्य में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के 2,723 मामले दर्ज हुए हैं। इसका अर्थ है कि राज्य में प्रतिदिन औसतन चार मामले दर्ज हुए हैं।

दिसंबर 2019 में खत्म हुई दो साल की अवधि में सबसे ज्यादा 540 मामले अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं जबकि सबसे कम महज नौ मामले आदिवासी बहुल दांग जिले में दर्ज हुए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर पीड़ित 16 से 18 वर्ष की आयुवर्ग की लड़कियां हैं। इस पर विपक्ष के नेता परेश धनानी ने सरकार से नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा का आश्वासन मांगा। इस पर राज्य के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने बलात्कार के आंकड़ों को ‘भ्रामक’ बताते हुए कहा कि इस आयु वर्ग के ज्यादातर मामले प्रेमी के साथ भागने वालों के हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘आपको को पता ही है, अगर 16 से 18 साल की कोई नाबालिग बच्ची जब प्रेमी के संग भागती है तो बलात्कार का ही मामला दर्ज होता है। ऐसे में आंकड़े हमेशा सही नहीं होते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि गुजरात ‘रेप कैपिटल’ नहीं है। वास्तव में देश के 34 राज्यों में इस लिहाज से हमारा नंबर 31वां है।’’

टॅग्स :गुजरातक्राइमरेपगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास