लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर सुरेश रैना के तीन रिश्तेदारों की हत्या सहित डकैती और दर्जनों मामलों में वांछित कुख्‍यात अपराधी राशिद मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार रुपये का इनाम था घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 14:11 IST

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने बताया कि कुख्यात अपराधी राशिद उर्फ सिपहिया को मुठभेड़ में मारा गया जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोका तो उन्‍होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी राशिद मारा गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बबलू सिंह को भी गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों के तिहरे हत्याकांड में वांछित कुख्यात अपराधी राशिद को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने जानकारी दी।

 

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने यहां पत्रकारों को बताया कि कुख्यात अपराधी राशिद उर्फ सिपहिया को मुठभेड़ में मारा गया जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोका तो उन्‍होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उनके अनुसार पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी राशिद मारा गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। एसएसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान शाहपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बबलू सिंह को भी गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार राशिद 2020 में पंजाब में सुरेश रैना के तीन रिश्तेदारों की हत्या सहित डकैती और हत्या के दर्जनों मामलों में वांछित था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है और तलाशी अभियान जारी है। मृतक बदमाश के पास से दो तमंचा व एक बाइक बरामद हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात अपराधी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई