केरल के थालास्सेरी में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

By अनिल शर्मा | Published: February 21, 2022 09:22 AM2022-02-21T09:22:55+5:302022-02-21T09:37:25+5:30

माकपा ने इसके पीछे आरएसएस के होने की बात कही है। पुलिस ने बताया है कि माकपा  का आरोप है कि हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है।

CPI M worker hacked to death in New Mahe Thalassery party alleges that RSS was behind the murder | केरल के थालास्सेरी में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

केरल के थालास्सेरी में माकपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Highlightsकेरल के न्यू माहे में आज सुबह एक माकपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गईमाकपा  का आरोप है कि हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है

केरलः यहां के थालास्सेरी के न्यू माहे में आज सुबह एक माकपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। माकपा ने इसके पीछे आरएसएस के होने की बात कही है। पुलिस ने बताया है कि माकपा  का आरोप है कि हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। वहीं पुलिस हत्या की जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि साल 2014 में इसी दिन इसी इलाके में आरएसएस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी।  मृतक की पहचान ई मनोज (42) के रूप में हुई थी। आरएसएस कार्यकर्ता पर देसी बम से हमला किया गया था। 

वहीं नवंबर 2021 में केरल के निकट मांबरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। मारे गए कार्यकर्ता की पहचान ए संजीत के रूप में हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहा था, जब एक कार पर आए चार सदस्यीय गिरोह ने उस पर हमला किया। पत्नी के सामने ही उसकी हत्या की गई। तब भाजपा ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर हत्या का आरोप लगाया था। 
 

Web Title: CPI M worker hacked to death in New Mahe Thalassery party alleges that RSS was behind the murder

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे